Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़ मऊ बांद्रा टर्मिनल ट्रेन के बढ़े 9अतिरिक्त फेरे

मऊ।वाराणसी। रेल प्रशासन द्वारा आगामी पर्वों को ध्यान में रखते हुये रेल यात्रियों की सुविधा हेतु पूर्व से चलाई जा रही 05183/05184 आजमगढ़-बान्द्रा टर्मिनस-आजमगढ़ साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 09 अतिरिक्त फेरों के लिये किया गया है।
 फलस्वरूप गाड़ी संख्या 05183 आजमगढ़-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 03 अक्टूबर से 28 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक शनिवार को तथा 05184 बान्द्रा टर्मिनस-आजमगढ़ साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 05 अक्टूबर से  30 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को 09 अतिरिक्त फेरों के लिये किया गया है।
विस्तारित अवधि में इस गाड़ी का मार्ग, समय, रेक संरचना एवं ठहराव पूर्ववत रहेगा।उक्त जानकारी महेश गुप्ता,जनसम्पर्कअधिकारी,वाराणसी ने दी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh