पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद का एएसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
देवरिया ।शासन एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के क्रम में सोमवार को अपर उपजिलाधिकारी (एएसडीएम) देवरिया अखिलेश यादव ने न्यायालय अपर उपजिलाधिकारी, देवरिया में लंबित पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद छोटेलाल बनाम विशुनदेव का ग्राम अरईपार में स्थलीय निरीक्षण किया।
एएसडीएम ने संबंधित स्थल पर पहुंचकर मौके की स्थिति का जायजा लिया तथा राजस्व अभिलेखों के आधार पर प्रकरण की जांच की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए वाद के निस्तारण की प्रक्रिया नियमानुसार एवं शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि शासन एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार पुराने राजस्व वादों के निस्तारण को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि लंबित मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।


























































Leave a comment