Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़ को मिला अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहन, तेज रफ्तार और नियम तोड़ने वालों पर रहेगी पैनी नजर

आजमगढ़। जनपद की यातायात व्यवस्था को और अधिक तकनीक आधारित, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में यातायात पुलिस को अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहन मिल गया है। गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात निदेशालय, लखनऊ से प्राप्त इंटरसेप्टर वाहन (यूपी 32 एफजी 5120) का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) ने हरी झंडी दिखाकर किया।

 

अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) ने बताया कि यह इंटरसेप्टर वाहन आधुनिक तकनीकी उपकरणों से लैस है। इसके माध्यम से तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों की निगरानी, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की पहचान, सड़क सुरक्षा मानकों के पालन की प्रभावी निगरानी तथा प्रवर्तन संबंधी कार्रवाई अधिक सुदृढ़ और पारदर्शी ढंग से की जा सकेगी।

 

उन्होंने कहा कि इस अत्याधुनिक वाहन के संचालन से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। यातायात पुलिस आगे भी सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन के लिए लगातार अभियान चलाती रहेगी।

 

शुभारंभ के बाद इंटरसेप्टर वाहन को जनपद के प्रमुख मार्गों पर तेज रफ्तार वाहनों की निगरानी, यातायात नियमों के अनुपालन और सड़क सुरक्षा संबंधी प्रवर्तन कार्यों के लिए रवाना किया गया। इस दौरान यातायात पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh