सहकार भारती की बैठक में 12-13 सितंबर के अभ्यास वर्ग की तैयारियों पर मंथन, नव नियुक्त आईटी प्रकोष्ठ प्रमुख का सम्मान
आजमगढ़।सहकार भारती की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को जिला सहकारी बैंक, आजमगढ़ में आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि रामाश्रय राय तथा संयोजक राजेन्द्र नाथ पाठक रहे, जबकि कार्यक्रम का संचालन सतेन्द्र पटेल ने किया।
बैठक की शुरुआत सहकार भारती के गीत से हुई। इसके उपरांत मुख्य अतिथि रामाश्रय राय, जो सहकारी चीनी मिल संघ के निदेशक भी हैं, ने महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
बैठक में आगामी 12 एवं 13 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले सहकार भारती अभ्यास वर्ग की तैयारियों एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। अभ्यास वर्ग को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्धारण भी किया गया।
इस अवसर पर विजय कुमार पाण्डेय (सह संगठन प्रमुख, सहकार भारती) एवं बृजेश सिंह ने संगठन की कार्ययोजना और सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में नव नियुक्त आईटी प्रकोष्ठ प्रमुख सर्वेश कुमार पाण्डेय को सम्मानित भी किया गया।
बैठक में गुलाब चौहान, सुरेन्द्र चौहान, राजकुमार जायसवाल, सतेन्द्र सिंह, बासुदेव यादव, राम अधीन मौर्य, लल्लन तिवारी, हरिन्द्र चौरसिया सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






















































Leave a comment