मऊ 'विकास पुरुष' स्व. कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन में श्रद्धांजलि सभा, अधिकारियों व अधिवक्ताओं ने रखा 2 मिनट का मौन
मऊ। घोसी।डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, मऊ के सभागार में विकास पुरुष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश राय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अतिथियों के साथ अधिवक्ताओं, गणमान्यों आदि ने स्व कल्पनाथ राय के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
कार्यक्रम में जनपद के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने शिरकत की। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से डीएम मऊ आनंद वर्धन, एसपी कमलेश बहादुर, सीआरओ दिनेश कुमार, एडीएम प्रवेन्द्र कुमार, और एक्स्ट्रा मजिस्ट्रेट सुनील भारती विशेष रूप से मौजूद रहे।
इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रशासनिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने स्वर्गीय कल्पनाथ राय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनकी स्मृति में 2 मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने मऊ जिले के गठन और इसके सर्वांगीण विकास में उनके द्वारा दिए गए अतुलनीय योगदान को शिद्दत से याद किया।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश राय ने कहा कि
स्वर्गीय कल्पनाथ राय केवल एक नेता नहीं, बल्कि मऊ के असली शिल्पकार थे। आधुनिक मऊ की नींव रखने और इसे पहचान दिलाने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। अधिवक्ता समाज सदैव उनके द्वारा स्थापित मूल्यों और क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी सोच का सम्मान करता रहेगा।
डीएम आनंद वर्धन ने कहा कि
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कल्पनाथ राय की दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि मऊ आज विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने बुनियादी ढांचे और जन-सुविधाओं के क्षेत्र में जो मिसाल कायम की है, वह आने वाली पीढ़ियों और प्रशासनिक व्यवस्था के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगी।
एसपी कमलेश बहादुर ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि स्व कल्पनाथ राय एक महान व्यक्ति के साथ कुशल नेतृत्व क्षमता के व्यक्ति थे। सही मायने में जननायक थे।
वरिष्ठ अधिवक्ता ईश्वर चंद्र त्रिपाठी, वरिष्ठ अधिवक्ता सत्य प्रकाश सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता देवेश कुमार राय पूर्व मंत्री संजय सिंह, पूर्व अध्यक्ष विद्या निधि उपाध्याय, वरिष्ठ अधिवक्ता चेत सिंह , वरिष्ठ अधिवक्ता राम दरश राम, संतोष श्रीवास्तव आदि सैकड़ोअधिवक्ता उपस्थित रहे आदि के साथ अधिकारी उपस्थित रहे।






















































Leave a comment