Politics News / राजनीतिक समाचार

'मऊघोसी के विकास पुरुष' बनकर उभरे ए.के. शर्मा, सरायसादी सोलर पार्क को देंगे नई पहचान : डॉ. शाहनवाज़

घोसी।मऊ। भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. शाहनवाज़ ने सरायशादी पहुंच कर सौर ऊर्जा प्लांट के पुनर्निर्माण कार्य को लेकर 8अगस्त को होने वाले कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर जानकारी लेने के साथ आवश्यक निर्देश दिए।
 डा शाहनवाज खान ने कहा कि उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा अपने विकास कार्यों के कारण आज मऊ जनपद में "विकास पुरुष" के रूप में पहचाने जाने लगे हैं। बिजली, नगर विकास और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में हुए कार्यों ने जिले की तस्वीर बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि ए.के. शर्मा के नेतृत्व में मऊ लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
  उन्होंने बताया कि 8 अगस्त को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि पर सरायसादी स्थित सौर ऊर्जा पार्क में विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान वर्षों से उपेक्षित पड़े ऐतिहासिक सोलर प्लांट के आधुनिकीकरण एवं विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जाएगी।
     डॉ. शाहनवाज़ ने बताया कि वर्ष 1992 में स्व. कल्पनाथ राय के प्रयासों से स्थापित 100 किलोवाट क्षमता वाले ऑफ-ग्रिड सोलर प्लांट को आधुनिक तकनीक से विकसित कर लगभग 5 मेगावाट क्षमता वाले सौर ऊर्जा पार्क के रूप में तैयार करने की योजना है। कार्यक्रम में स्व. कल्पनाथ राय के नाम पर स्थल का नामकरण, प्रतिमा स्थापना तथा विकास कार्यों का शुभारंभ भी किया जाएगा।
    डॉ. शाहनवाज़ ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे 8 अगस्त को दोपहर 12 बजे सरायसादी स्थित सौर ऊर्जा पार्क पहुंचकर कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों और क्षेत्र के विकास के इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनें।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh