Latest News / ताज़ातरीन खबरें

शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के नाम पर बने अस्पताल में डॉक्टर नहीं, ग्रामीणों और कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

•शहीद के पिता बोले— बेटे की शहादत के नाम पर बने अस्पताल का उड़ाया जा रहा मजाक, जल्द नियुक्ति नहीं हुई तो आंदोलन होगा तेज

 देवरिया जनपद के  सलेमपुर तहसील क्षेत्र के लार थाना अंतर्गत बरडीहा दलपत गांव में शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के नाम पर बने अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति न होने से ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर के बाहर धरना-प्रदर्शन कर सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के पिता ने कहा कि उनके बेटे ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया, लेकिन उसके नाम पर बने अस्पताल में आज तक डॉक्टरों की तैनाती नहीं की गई। उन्होंने इसे शहीद की शहादत का अपमान बताते हुए कहा कि अस्पताल केवल भवन बनकर रह गया है और क्षेत्र की जनता स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित है।
धरने में शामिल कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने शहीद के नाम पर अस्पताल बनाकर वाहवाही तो लूट ली, लेकिन उसे संचालित करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल में तत्काल डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति की मांग की।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही अस्पताल में चिकित्सकों की तैनाती नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण, कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh