कांग्रेस कार्यकर्ताओ राहुल गांधी का मनाया जन्मदिन
देवरिया।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं रायबरेली से सांसद राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राजकीय बाल गृह में बच्चों के बीच फल, कॉपी एवं कलम वितरित कर उनका जन्मदिवस सेवा, सद्भाव और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत टाउन हॉल स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से हुई, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एकत्रित हुए। इसके पश्चात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय शेखर मल्ल 'रोशन' के नेतृत्व में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सामूहिक रूप से राजकीय बाल गृह पहुंचे और वहां रह रहे बच्चों के बीच फल एवं अध्ययन सामग्री का वितरण किया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विजय शेखर मल्ल 'रोशन' ने कहा कि राहुल गांधी का संपूर्ण राजनीतिक जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं तथा समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा है। वे प्रेम, भाईचारा, सामाजिक न्याय तथा संविधान की मूल भावना की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत हैं। उनके जन्मदिवस को केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि जनसेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के संकल्प दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सम्मान, अवसर और खुशहाली पहुंचाने की रही है। राजकीय बाल गृह में बच्चों के बीच फल एवं अध्ययन सामग्री वितरित करने का उद्देश्य उनके जीवन में खुशियां बांटना तथा शिक्षा के प्रति उन्हें प्रोत्साहित करना है। बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देखना ही इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
श्री मल्ल ने कहा कि आज देश को नफरत नहीं बल्कि प्रेम, विभाजन नहीं बल्कि एकता और भेदभाव नहीं बल्कि सामाजिक समरसता की आवश्यकता है। राहुल गांधी इसी संदेश को लेकर देशभर में जनता के बीच जा रहे हैं और लोगों को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता भी उनके विचारों और संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने टाउन हॉल स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर केक काटकर राहुल गांधी का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता एवं सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी,अरविन्द शाही,सुनील कुमार तिवारी, जयप्रकाश धनगर, भरत मणि त्रिपाठी,अब्दुल जब्बार, मुकुंद भास्कर मणि त्रिपाठी,जुलेखा खातून, नागेंद्र शुक्ला,चन्दन वर्मा, संजीव कुमार मिश्रा,रत्नेश मल्ल पिंटू, आलोक त्रिपाठी राजन,शिव शंकर सिंह,रजनीश प्रसाद, कुलदीप सिंह यादव, रामप्रवेश सिंह,रीता देवी, हरिहर त्रिपाठी, धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय, मिर्जा खुर्शीद,ऋषिकेश मिश्रा, आनन्द श्रीवास्तव सोनू, विनोद दुबे, पन्नालाल पाठक, जवाहरलाल बरनवाल, धन्नजय यादव, रविन्द्र मल्ल, पिंटू जायसवाल, राजकुमार यादव, डॉ.संजय गुप्ता, विजय बहादुर सिंह,विवेक गुप्ता,ब्रजेश सिंह राजा, डॉ.सी.पी.चौहान, गंगा सिंह कुशवाहा, रोहित यादव,दीपक पटवा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


























































Leave a comment