Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ई-पंजीकरण व्यवस्था के खिलाफ लामबंद हुए बैनामा लेखक और स्टाम्प विक्रेता दो दिवसीय हड़ताल पर गए बैनामा लेखक, 50 लाख रुपये राजस्व प्रभावित होने की आशंका

कादीपुर (सुलतानपुर)। सरकार द्वारा लागू की जा रही ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में गुरुवार को कादीपुर तहसील परिसर स्थित सब-रजिस्ट्रार कार्यालय के सामने बैनामा लेखक और स्टाम्प विक्रेता लामबंद हो गए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नई व्यवस्था पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। विरोध के दौरान दो दिवसीय हड़ताल की घोषणा की गई।

बैनामा लेखक और स्टाम्प विक्रेताओं ने बताया कि 19 जून शुक्रवार और 20 जून शनिवार को कोई भी स्टाम्प विक्रेता स्टाम्प की बिक्री नहीं करेगा और न ही बैनामा लेखक रजिस्ट्री संबंधी कार्य करेंगे। इसके चलते दोनों दिन रजिस्ट्री कार्यालय का कामकाज प्रभावित रहने की संभावना है।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरकार की ई-स्टाम्प पंजीयन व्यवस्था से उनके सामने रोजगार का संकट उत्पन्न हो गया है। उनका आरोप है कि नई व्यवस्था लागू होने से वर्षों से इस कार्य से जुड़े लोगों के रोजगार पर सीधा असर पड़ेगा। उन्होंने मांग की कि सरकार इस व्यवस्था पर तत्काल रोक लगाकर संबंधित पक्षों से वार्ता करे।

वहीं सब-रजिस्ट्रार ने बताया कि दो दिनों की हड़ताल के चलते करीब 50 लाख रुपये के राजस्व नुकसान की संभावना जताई जा रही है। यदि हड़ताल लंबी चली तो इसका असर आम लोगों के रजिस्ट्री संबंधी कार्यों पर भी पड़ सकता है।

प्रदर्शन में देव प्रकाश शुक्ला, ठाकुर प्रसाद मिश्र, अमर देव तिवारी, अजय सिंह, हरिभजन अकेला, श्याम बहादुर सिंह, आनंद श्रीवास्तव, जगदीश तिवारी, जावेद अहमद, राम बिलास मौर्य, छोटेलाल धुरिया, स्टाम्प विक्रेता अच्छे राम तिवारी, हरीश चंद्र मिश्र, राम सहाय शुक्ल, मंगरू धुरिया, संजय तिवारी, विनोद सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh