Latest News / ताज़ातरीन खबरें

दो बाइक में आमने-सामने हुई टक्कर एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

देवरिया।जनपद के थाना बरियारपुर क्षेत्र में पसंरही मोड़ पर दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
देवरिया। वारियारपुर थाना क्षेत्र के परसिया भंडारी निवासी टैफिक पुत्र आस मोहम्मद की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, टैफिक सोनू घाट स्थित एक मुर्गा दुकान पर कार्य करता था। मंगलवार देर रात वह मुर्गा लेने के लिए महुआनी चौराहे गया था।
वापस लौटते समय पसंरही मोड़ के पास उसकी बाइक की दूसरी बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि टैफिक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh