Latest News / ताज़ातरीन खबरें

राहुल गांधी का सम्पूर्ण जीवन लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए है समर्पित - डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

कांग्रेसियों ने केक काटकर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन
देवरिया। सलेमपुर,कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ,नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर केक काटकर व गोष्ठी का आयोजन कर मनाया। इस दौरान सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी का सम्पूर्ण जीवन भारतीय लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित है। पूरे देश में दबे कुचले व शोषितों की आवाज को मजबूती के साथ उठाकर न्याय दिलाने का काम कर रहे हैं। ब्लॉक अध्यक्ष मनीष रजक ने कहा कि आज युवा वर्ग राहुल गांधी को अपना नेता मान लिया है।देश की जनता को भाजपा के कुशासन से निजात यही दिलाएंगे। जिला सचिव परमानंद परमानंद प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रहा है। युवा नेता विजय कुशवाहा ने कहा कि राहुल गांधी गरीबों, मजदूरों, वंचितों के मान सम्मान के लिए कृत संकल्पित हैं। युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक सत्यम पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी के तरफ पूरा देश आशा भरी निगाहों से देख रहा है। गोष्ठी को सत्यम पांडेय,रामविलास तिवारी,सत्यवान पांडेय, दिनेश गुप्ता,डॉ नरेंद्र यादव, डॉ याहिया अंजुम, अशोक कुमार ,कार्तिकेय तिवारी आदि ने सम्बोधित किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh