Latest News / ताज़ातरीन खबरें

धार दार हथियार से बुजुर्ग की हत्या।खेत में खून से लथपथ शव देख लोगों के पैरों तले खिसक गई जमीन

आजमगढ़। जिले के बरदह थाना क्षेत्र के उसरगावां गांव में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव निवासी 80 वर्षीय राजबहादुर उर्फ मंगल सिंह की खेत पर बने मकान के बरामदे में सोते समय धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी रविवार सुबह तब हुई, जब ग्रामीण खेत की ओर गए और शव को देखा।
जानकारी के अनुसार, राजबहादुर की ससुराल गाजीपुर जनपद के सादियाबाद में है, जहां उनकी पत्नी और बच्चे रहते हैं। वह अकेले उसरगावां में रहते थे और पाही में खेत के पास बने अपने मकान में समय बिताते थे। शनिवार रात करीब नौ बजे वह गांव के घर से खेत पर सोने गए थे। रात में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर और कंधे पर गहरे घाव मिले।
सुबह ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बरदह थाना पुलिस और सीओ सिटी शुभम तोदी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी। घटना की सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में अभी तक किसी के साथ मृतक का कोई विवाद सामने नहीं आया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर हत्यारों का पता लगाने में जुटी है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। बरदह थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों को पकड़ा जाएगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh