Crime News / आपराधिक ख़बरे
पड़ोसी की मार से किसान ने तोड़ा दम,परिवार में कोहराम
आजमगढ़ रौनापार थाना क्षेत्र के अराजी अजगरा मगरबी गांव में हुई मारपीट में घायल हुए व्यक्ति की घर पर ही इलाज के दौरान शनिवार की रात मौत हो गई।
अराजी अजगरा मगरबी के दीपचंद (45) खेतीबाड़ी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। 10 दिन पूर्व सुबह घर से कुछ दूर स्थित अपने खेत की रखवाली कर रहे थे। कुछ बेसहारा पशुओं को खेत में गेहूं की फसल चरते देख उन्होंने भगाया तो वह बगल वाले के खेत में घुस गए। इससे नाराज बगल के खेत मालिकों से कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते लोगों ने दीपचंद पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इसमें घायल दीपचंद का इलाज घर पर ही चल रहा है कि शनिवार की रात उन्होंने दम तोड़ दिया।






















































Leave a comment