बच्चों ने देखा एलईडी फ्लैश पर सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत कार्यक्रम का चल चित्र
लालगंज आजमगढ : नगर पचांंयत कटघर लालगंज में सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत बृहद जन जागरूकता कार्यक्रम गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय लालगंज में बच्चो एव अध्यापिका के साथ सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त भारत का संकल्प लिया गया तथा बच्चो को L.E.D डिस्प्ले सिस्टम पर प्लास्टिक के सम्बन्ध में चलचित्र दिखाया व सुनाया गया तथा बच्चो को सिंगल यूज़ प्लास्टिक सम्बंधित जानकारी के लिए हैण्ड बिल भी वितरित किया गया उक्त कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापिका मंजुलता राय , अध्यापिका बीना सिंह , रमा , जया बरनवाल, शक्ति सरोज व शिक्षामित्र संध्या पाण्डेय उपस्थित रही तथा नगर पंचायत लिपिक अनूप कुमार श्रीवास्तव द्वारा शपथ दिलाया गया नगर पंचायत कर्मचारी सफाई नायक चंद्रमणि यादव ,कंप्यूटर आपरेटर सभाजीत प्रजापति पंप चालक अजीत कुमार उपस्थित रहे।


























































Leave a comment