Latest News / ताज़ातरीन खबरें

स्कूल मैजिक व पिकप में आमने-सामने हुई टक्कर, बच्चे सुरक्षित व चालक जख्मी


जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के रेहटी गांव में रजिस्टेंस फैक्ट्री के सामने रविवार को चन्द्रभान इण्टरनेशनल एकेडमी की मैजिक एवं माल वाहक पिकप में आमने-सामने टक्कर हो गयी जिसमें दोनों गाड़ियों के ड्राइवर सहित स्कूल प्रबन्धक के भाई दिनेश सिंह निवासी परियावां गम्भीर रूप से घायल हो गये लेकिन सभी बच्चे सुरक्षित हैं। सभी घायलों को उपचार हेतु सीएचसी रेहटी में भर्ती कराया गया। घायलों में पिकप ड्राइवर भोनू भारद्वाज निवासी जलालपुर सारनाथ वाराणसी तथा स्कूल मैजिक के ड्राइवर संजय चौबे निवासी परियावां के पैर में फैक्चर हो गया है। रविवार के दिन छात्रों को स्कूल आने के सम्बंध में प्रधानाचार्य प्रतिभा सिंह ने बताया कि चुनाव के समय विद्यालय में सीआरपीएफ के जवान रह रहे थे जिसके कारण बच्चों की शिक्षा, प्रैक्टिकल आदि प्रभावित हुआ। अब प्रैक्टिकल के परीक्षा का डेट नजदीक आ रहा है, इसलिए बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए रविवार को भी छात्रों को विद्यालय बुलाकर प्रैक्टिकल कराकर उनको प्रैक्टिकल परीक्षा हेतु तैयार करने का उद्देश्य था जिससे बच्चों को परीक्षा देने में कोई कठिनाई न हो, इसीलिए बच्चे प्रैक्टिकल करने के लिए रविवार को विद्यालय आ रहे थे तभी रास्ते में दुर्घटना हो गयी। भगवान का शुक्र है कि सभी बच्चे सही सलामत है। बच्चों ने भी बताया कि प्रैक्टिकल के लिए विद्यालय जा रहे थे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh