Latest News / ताज़ातरीन खबरें

किसानों की आठ सूत्रीय मांगों को लेकर किसान कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

•ऋण माफी, नहरों में बड़े पाइप, बिजली कटौती रोकने और फसल का उचित मूल्य देने की मांग

दीदारगंज -आजमगढ़ | किसानों की विभिन्न समस्याओं और आठ सूत्रीय मांगों को लेकर किसान कांग्रेस आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष मुरारी राय के नेतृत्व में मंगलवार को तहसील परिसर मार्टिनगंज में प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं और किसानों ने नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम न्यायिक विजय प्रकाश श्रीवास्तव को सौंपा। इस दौरान किसानों ने मांगों को जल्द पूरा कराने की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान किसान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “जय जवान, जय किसान” समेत अन्य नारे लगाए। वहीं महंगाई को लेकर “जब से भाजपा आई, तब से कमर तोड़ महंगाई” का नारा भी लगाया गया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम न्यायिक को सौंपा।
ज्ञापन में किसानों के सभी प्रकार के कृषि ऋण माफ करने, नहरों में लगे छह इंच के माइनर पाइपों को बढ़ाकर 18 से 24 इंच किए जाने तथा किसानों को पर्याप्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई। इसके अलावा बिजली बिल माफ करने, स्मार्ट मीटर हटाने और शाम पांच बजे से रात 10 बजे तक बिजली कटौती नहीं किए जाने की मांग रखी गई।
किसान कांग्रेस ने मोबाइल कंपनियों की ओर से 100 रुपये से अधिक मासिक शुल्क नहीं लिए जाने तथा मोबाइल से पैसे के लेन-देन पर अतिरिक्त चार्ज नहीं लगाए जाने की मांग भी की। किसानों की धान और गेहूं की फसल की खरीद निर्धारित अवधि तक जारी रखने तथा 50 से 60 रुपये प्रति किलो की दर से खरीद किए जाने की मांग ज्ञापन में शामिल रही। साथ ही जाति जनगणना में ओबीसी का कॉलम शामिल करने की मांग भी उठाई गई।जिलाध्यक्ष मुरारी राय ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने मांगों पर जल्द कार्रवाई किए जाने की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन आगे भी आवाज उठाता रहेगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh