Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के लक्ष्य पूरा करने को लेकर एएनएम व स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों की हुई बैठक

देवरिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटनी में सभी सहायक नर्स मिडवाइफ (एएनएम) एवं स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों की बैठक हुई। इसमें मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के साथ निर्धारित मासिक लक्ष्यों को समय से पूरा करने पर जोर दिया गया।
बैठक में मिसिंग डिलीवरी की पहचान, नियमित टीकाकरण, जीरो डोज से वंचित बच्चों का चिन्हीकरण, संस्थागत प्रसव तथा हाई रिस्क गर्भावस्था के लाभार्थियों की पहचान करने के निर्देश दिए गए। किशोरियों के एचपीवी टीकाकरण को बढ़ावा देने तथा निर्धारित मासिक लक्ष्य पूरा करने पर भी विशेष जोर दिया गया।
अधिकारियों ने निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री मातृत्व दिवस पर अधिक से अधिक गर्भवती लाभार्थियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाकर सभी आवश्यक जांच निश्शुल्क कराई जाए। आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से आयुष्मान कार्ड एवं आभा आइडी बनाने के निर्धारित लक्ष्य को भी पूरा कराने को कहा गया।
बैठक में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश कुमार, अधीक्षक डॉ. नवीन कुमार, डॉ. मुहम्मद शरीफ, अभिनव कुशवाहा, दिग्विजय नाथ तिवारी, अविनाश कुशवाहा, गुलाम मोइनुद्दीन, रानी यादव, विवेक श्रीवास्तव, आनंद कुमार, पवन कुमार शर्मा, संजीव कुमार, श्याम नारायण कुशवाहा समेत सभी एएनएम मौजूद रहीं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh