Latest News / ताज़ातरीन खबरें

डीएम ने सड़कों के निर्माण कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश।

देवरिया ।जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यकक्ष में सड़कों के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा जनपद में कराए जा रहे सड़क निर्माण, चौड़ीकरण, मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
       जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से निर्माणाधीन सड़कों की वर्तमान स्थिति, कार्य की प्रगति तथा निर्धारित समयसीमा के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए। निर्माण कार्यों में शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।
        उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कार्य की गुणवत्ता की जांच समय-समय पर कराई जाए और जहां कहीं भी निर्माण कार्य में बाधा हो, उसका तत्काल समाधान कराते हुए कार्य को गति दी जाए।     
        जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा करने तथा संबंधित कार्यदायी संस्थाओं से समन्वय बनाकर समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में लोक निर्माण विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh