Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भाजपा ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर औरा चौरी की बैठक।

देवरिया।भारतीय जनता पार्टी की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर को जिले के सभी बूथों पर विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाई जाएगी। जयंती के अवसर पर प्रत्येक बूथ पर पौधारोपण किया जाएगा तथा बूथ स्तर पर बैठक आयोजित कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और उनके एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया जाएगा।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय औरा चौरी में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अशोक पांडे ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को प्रत्येक बूथ पर प्रभावी ढंग से मनाया जाए। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के साथ ही उनके विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाए।
बैठक में बूथ स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। साथ ही प्रत्येक बूथ पर बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और पार्टी के विचारों से लोगों को जोड़ने का आह्वान किया गया । इस दौरान जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सैंथवार, अजीत सिंह, जिला महामंत्री कृष्णनाथ राय, अजय कुमार दुबे, संजय सिंह आदि उपस्थित रहे ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh