प्रेक्षक द्वारा मतगणना स्थल का किया निरीक्षण
आजमगढ़ 01 मार्च-- मा0 प्रेक्षक (सामान्य) 348-विधानसभा निजामाबाद बल्देव पुरुषार्थ (आईएएस) द्वारा मतदान टोली प्रस्थान स्थल कृषि महाविद्यालय कोटवा आजमगढ़ एवं स्ट्रांग रूम मतगणना स्थल भारतीय खाद्य निगम चकवल आजमगढ़ का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कृषि महाविद्यालय कोटवा में जो अरथाई रूप से स्ट्रांग रूम ईवीएम वितरण हेतु बनाया गया है, वहाँ पर खिड़कियों में शीशे लगे हैं, उन्हें प्लाई/अन्य लगाकर बन्द करने एवं स्ट्रांग रूम में सीसी टीवी कैमरा लगाये जाने के निर्देश दिये गये। स्ट्रांग रूम भारतीय खाद्य निगम चकवल आजमगढ़ में प्रत्यासी के प्रतिनिधियों/एजेण्ट को रहने हेतु अस्थाई व्यवस्था किये जाने एवं मतगणना हाल में बीच से पार्टीशन दिया गया है, जिसे हटाये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान लाइजन आफिसर रविन्द्र यादव, कमल कुमार रजिस्ट्रार कानून गो तहसील निजामाबाद आजमगढ़ उपस्थित रहें।
-----जि0सू0का0-आजमगढ़-01.03.2022-------




























































Leave a comment