Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए जनपद में चल रहा मतदाता जागरूकता अभियान

आजमगढ़ 01 मार्च-- जिलाधिकारी आजमगढ़ अमृत त्रिपाठी के निर्देश पर आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 में जनपद में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी के अनुरोध पर जनपद के समस्त निजी, माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों के छात्राओं एवं अध्यापकों तथा स्वयं सहायता समूह की दीदीयों द्वारा गांव-गांव जाकर महिला मतदाताओं एवं आमजन को मतदान एवं मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। 
जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में मतदाता जागरूकता हेतु आज शहीद स्मारक बालिका इंटर कालेज मित्तुपुर आजमगढ़ द्वारा वि0स0 फूलपुर पवई के अन्तर्गत बूथ नं0 142 पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया एवं विद्यालय की छात्राओं द्वारा चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत महिलाओं के हाथों में मेंहदी लगाकर मतदान करने हेतु जागरूक किया गया तथा मतदान दिवस 07 मार्च को शत प्रतिशत मतदान करने हेतु सभी से अपील किया गया।
इसी के साथ ही जनपद के अन्य विद्यालयों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान एवं चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत महिलाओं को मेंहदी लगायी गयी तथा मतदान करने हेतु मतदाताओं में निमंत्रण बांटे गये।

-----जि0सू0का0-आजमगढ़-01.03.2022-------


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh