पत्र प्रतिनिधियों से भाजपा चुनाव कार्यालय पर वार्ता करने के दौरान जिला अध्यक्ष उन्नाव कहि यह बातें...
दीदारगंज-आजमगढ़ : पत्र प्रतिनिधियों से दीदारगंज भाजपा चुनाव कार्यालय पर वार्ता करने के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष उन्नाव अवधेष कटियार ने कहा कि दीदारगंज से भाजपा प्रत्याशी डा0कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा विश्वकर्मा लोक प्रिय मृदुभाषी मिलनसार किस्म के लोक प्रिय नेता हैं जो सर्व समाज के दुख सुख में हमेशा सम्मिलित रहते हैं ऐसे नेता को दीदारगंज विधान सभा क्षेत्र से चुन कर भेजना अति आवश्यक है । भाजपा ने सबका साथ सबका विकास के साथ कार्यकिया है भाजपा ने तमाम योजनाओं के माध्यम से सर्व समाज का विकास किया है हमारी पार्टी प्रदेश के पश्चिम से पूरब तक अच्छा प्रदर्शन कर रही है हमारी पार्टी भाजपा 300सीटों का आकड़ा पार करेगी और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी । इस अवसर पर गिरीश वर्मा सुबास गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे ।




























































Leave a comment