Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण का आज छठवां दिन

आजमगढ़ 28 फरवरी-- ज्योति निकेतन स्कूल आजमगढ़ में मतदान कर्मियों को दिये जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के आज 6वें दिन प्रथम पाली 10ः30 से 1ः30 बजे एवं द्वितीय पाली 2ः30 बजे से 5ः30 बजे तक पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय को प्रशिक्षण दिया गया। 
प्रशिक्षण के दौरान आज दोनो पालियों में 11 पीठासीन अधिकारी, 02 मतदान अधिकारी प्रथम, 12 मतदान अधिकारी द्वितीय एवं 14 मतदान अधिकारी तृतीय, इस प्रकार कुल 39 पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय अनुपस्थित पाए गए।
 मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी मतदान कार्मिक एवं प्रशिक्षण आनंद कुमार शुक्ला ने निर्देश दिया कि उपरोक्त कर्मचारी 2 मार्च 2022 को अपराहन 2ः30 बजे से आयोजित प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें, अन्यथा की स्थिति में आप के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व कि सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी आपकी स्वयं की होगी। 

-----जि0सू0का0-आजमगढ़-28.02.2022-------


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh