Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष व्यय प्रेक्षक ने जनपदीय नोडल अधिकारियों के साथ लिया निर्वाचन व्यय की समीक्षा बैठक

आजमगढ़ 28 फरवरी-- विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में मा0 विशेष व्यय प्रेक्षक बी0आर0 बालाकृष्णन एवं बी0 मुरली कुमार द्वारा व्यय प्रेक्षकों, जनपदीय नोडल अधिकारी एवं निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के जनपदीय नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय की समीक्षा बैठक की गयी। 
मा0 विशेष व्यय प्रेक्षक ने निर्देश दिया कि विधान सभा निर्वाचन 2022 को सुचितापूर्ण, निष्पक्षता एवं शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराने के लिए जनपद के सभी नोडल अधिकारी अपने दायितवों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि जनपद के संवदेनशील विधान सभाओं में विशेष ध्यान दें। उन्होने कहा कि अवैध शराब, अवैध असलहे एवं अवैध नकदी को जब्त करते हुए विशेष कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। उन्होने कहा कि एफएसटी, एसएसटी एवं पुलिस की टीम जनपद में लगातार 24 घंटे तक सक्रिय होकर चेकिंग अभियान चलायें। 
इस अवसर पर नोडल अधिकारी निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण/मुख्य कोषाधिकारी विजय शंकर ने बताया कि जनपद में 10 विधान सभा क्षेत्र हैं, जिसमें 07 विधान सभा क्षेत्र सेन्सटिव है एवं 03 विधान सभा क्षेत्र सामान्य हैं। सेन्सटिव 07 विधान सभा क्षेत्रों में 11 सेन्सटिव पाकेट हैं। वर्तमान समय में 111 एफएसटी एवं 111 एसएसटी की टीमें सक्रिय हैं। उन्होने बताया कि एफएसटी टीम द्वारा 14,65,707 रू0 एवं एसएसटी टीम द्वारा 79,780 रू0 जब्त किये गये हैं। आगे इसी प्रकार जनपद में वीडिया सर्विलांस की 54 टीमें लगायी गयी हैं एवं अभी तक 139 रैलियों को अनुमति दी गयी है, जिसमें से 58 रैलियों को कवर कर लिया गया है। कवर किये गये रैलियों में 24,05,710 रू0 का आगणन किया गया है एवं 15,44,844 रू0 को जब्त किया गया है।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जनपद में 330 देसी शराब की दुकान, 132 अंग्रेजी शराब की दुकानें हैं, जिनका उच्चाधिकारियों द्वारा प्रतिदिन निरीक्षण किया जा रहा है। वर्तमान समय में 12800 लीटर शराब सीज किया गया है एवं छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है। 
इसी के साथ ही नोडल अधिकारी सोशल मीडिया/जिला सूचना विज्ञान अधिकारी द्वारा सोशल मीडिया, सहायक नोडल अधिकारी एम0सी0एम0सी0/जिला सूचना अधिकारी द्वारा एमसीएमसी के सम्बन्ध में बताया गया। 
इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत त्रिपाठी, मा0 व्यय प्रेक्षकगण, पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 आजाद भगत सिंह सहित जनपदीय नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

-----जि0सू0का0-आजमगढ़-28.02.2022-------


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh