Latest News / ताज़ातरीन खबरें
जनपद के सभी जनसेवा संचालकों को आजमगढ़ जिलाधिकारी का निर्देश
आजमगढ़ 28 फरवरी-- जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने बताया कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत 4292 के सापेक्ष 2575 बूथों पर वेबकास्टिंग का कार्य कराया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त जन सेवा केन्द्र संचालकों को निर्देशित किया है कि अपने तहसील से ड्यूटी प्राप्त कर वेबकास्टिंग का कार्य कराना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि यदि जन सेवा केन्द्र द्वारा लापरवाही की गयी तो लाइसेंस निरस्त कर दिया जायेगा। उन्होने कहा कि ड्यूटी आर्डर प्राप्त करने हेतु आने पर आधार कार्ड के साथ 2 फोटो अवश्य लेकर आयें।
-----जि0सू0का0-आजमगढ़-28.02.2022-------




























































Leave a comment