मतदाता जागरूकता अभियान के तहत छात्रों ने लगाए मेहंदी
आजमगढ़ 28 फरवरी-- जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 में जनपद में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी के अनुरोध पर जनपद के समस्त निजी, माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों के छात्राओं एवं अध्यापकों तथा स्वयं सहायता समूह की दीदीयों द्वारा गांव-गांव जाकर महिला मतदाताओं एवं आमजन को मतदान एवं मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में मतदाता जागरूकता हेतु आज हिन्दुस्तान पब्लिक स्कूल फूलपुर द्वारा वि0स0 फूलपुर पवई के अन्तर्गत खुर्चन्दा में चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत महिलाओं के हाथों में मेंहदी लगाकर मतदान हेतु जागरूक किया गया तथा मतदान हेतु 100 निमंत्रण बांटे गये। श्री अग्रसेन कन्या इंटर कालेज आजमगढ़ द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक किया गया। फरहान कान्वेन्ट पब्लिक स्कूल उदपुर फूलपुर द्वारा वि0स0 फूलपुर के अन्तर्गत राजापुर में चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत 40 महिलाओं के हाथों में मेंहदी लगाकर मतदान हेतु जागरूक किया गया तथा मतदान हेतु 75 निमंत्रण बांटे गये। रफी मेमोरियल इंग्लिस स्कूल माहुल द्वारा वि0स0 फूलपुर पवई के अन्तर्गत प्रा0पा0 अंदिका बूथ पर चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत 52 महिलाओं के हाथों में मेंहदी लगाकर मतदान हेतु जागरूक किया गया तथा मतदान हेतु 65 निमंत्रण बांटे गये। सन साइन स्कूल अबाड़ी हरैया सठियांव द्वारा वि0स0 गोपालपुर के अन्तर्गत प्रा0वि0 सिकन्दरपुर आइमा बूथ पर चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत 55 महिलाओं के हाथों में मेंहदी लगाकर मतदान हेतु जागरूक किया गया तथा मतदान हेतु 65 निमंत्रण बांटे गये। फातिमा हिंद बालिका इंटर कालेज माहुल द्वारा वि0स0 फूलपुर पवई के अन्तर्गत चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत 35 महिलाओं के हाथों में मेंहदी लगाकर मतदान हेतु जागरूक किया गया तथा मतदान हेतु 82 निमंत्रण बांटे गये। एमपी मेमोरियल चिल्ड्रेन स्कूल अतरौलिया द्वारा वि0स0 अतरौलिया के अन्तर्गत प्रा0वि0 सरैया बूथ पर चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत 80 महिलाओं के हाथों में मेंहदी लगाकर मतदान हेतु जागरूक किया गया तथा मतदान हेतु 140 निमंत्रण बांटे गये। दीप मॉडल जूनियर हाईस्कूल मेंहनगर ने वि0स0 मेंहनगर के अन्तर्गत पिछले चुनाव में कम प्रतिशत वाले वोटिंग बुथ क्षेत्र् विजयीपुर गॉंव में मतदाता जागरूकता चलाया गया। इस अवसर पर छात्रों एवं अध्यापकों ने घर घर जाकर निमंत्रण पत्र देकर ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील किया तथा महिलाओं के हाथों में मेहंदी डिजाइन से चुनाव तारीख और निर्वाचन आयोग का लोगो बनाकर लोगों से लोकतंत्र के महोत्सव में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। साथ ही छात्रों ने अपने माता-पिता को पत्र लिखकर 07 मार्च को होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। महादेवी हायर सेकेण्डरी स्कूल द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया।
एसडी मेमोरियल स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा ग्राम भटपुरवा पोलिंग बूथ पर चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत 50 महिलाओं को मेंहदी लगायी गयी तथा मतदान करने हेतु मतदाताओं में 52 निमंत्रण बांटे गये। कृष्णा पब्लिक स्कूल बरदह द्वारा प्रा0वि0 भैंसकुर में चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत 35 महिलाओं को मेंहदी लगायी गयी तथा मतदान करने हेतु मतदाताओं में 60 निमंत्रण बांटे गये। एचएमपीएस आजमगढ़ के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा श्री गया सिंह पी.पी सदावर्ती प्राथमिक विद्यालय पर गांव मे मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर छात्रों एवं अध्यापकों ने घर-घर जाकर निमंत्रण पत्र देकर ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील किया तथा महिलाओं के हाथों में मेंहदी डिजाइन से चुनाव तारीख और निर्वाचन आयोग का लोगो बनाकर लोगों से लोकतंत्र के महोत्सव में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। साथ ही छात्रों ने 07 मार्च को होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। ई-शान पब्लिक स्कूल रोहुआ मुस्तफाबाद द्वारा वि0स0 लालगंज के अन्तर्गत प्रा0वि0 सराय मोहन बूथ पर चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत 62 महिलाओं को मेंहदी लगायी गयी तथा मतदान करने हेतु मतदाताओं में 160 निमंत्रण बांटे गये। स्टेपिंग स्टोन पब्लिक स्कूल मेंहनगर द्वारा वि0स0 मेंहनगर के अन्तर्गत इ0का0 मौलानीपुर तरवां में बूथ नं0 1 पर चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत 75 महिलाओं को मेंहदी लगायी गयी तथा मतदान करने हेतु मतदाताओं में 125 निमंत्रण बांटे गये। महर्षि अरविन्द पब्लिक स्कूल दीदारगंज द्वारा वि0स0 दीदारगंज के अन्तर्गत चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत 75 महिलाओं को मेंहदी लगायी गयी तथा मतदान करने हेतु मतदाताओं में 110 निमंत्रण बांटे गये। डालिम्स सनबीम स्कूल, मेहनाजपुर के छात्र-छात्राओं औऱ शिक्षको ने डण्डवल गांव में घर-घर जाकर निमंत्रण पत्र देकर ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील किया, साथ ही महिलाओं के हाथो में मेंहदी डिजाइन से चुनाव तारीख और निर्वाचन आयोग का लोगो बनाकर लोगों से लोकतंत्र के महोत्सव में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। जिसमें 32 महिलाओं के हाथों में मेंहदी लगायी गयी और 80 से अधिक मतदाताओं को निमंत्रण पत्र बांटा गया। बच्चों के अपील पर वहां उपस्थित वृद्ध दादी माँ (99 वर्ष) ने कहा कि मैं अपने जीवन मे कोई भी वोट छोड़ी नहीं हूँ। इस बार भी जरूर देने जाउंगी औऱ सबसे अपील भी करती हूँ, इस अवस्था मे मैं वोट दे सकती हूं तो आप क्यों नहीं।
इसी के साथ ही जनपद के अन्य विद्यालयों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान एवं चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत महिलाओं को मेंहदी लगायी गयी तथा मतदान करने हेतु मतदाताओं में निमंत्रण बांटे गये।
-----जि0सू0का0-आजमगढ़-28.02.2022-------




























































Leave a comment