41 दुकानों की नीलामी : बड़ी खबर
आजमगढ़ 28 फरवरी-- अध्यक्ष नीलामी समिति/विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट आजमगढ़ शिवचन्द ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए जनपद न्यायालय आजमगढ़ की भूमि पर स्थित 41 दुकानों की नीलामी मा0 जनपद न्यायाधीश द्वारा गठित नीलामी समिति की उपस्थिति एवं निर्देशन में दिनांक 14 मार्च 2022 एवं दिनांक 15 मार्च 2022 को अपरान्ह 1ः30 बजे से जनपद न्यायालय के नवीन भवन के हॉल आफ जस्टिस में सम्पन्न किया जायेगा। इच्छुक व्यक्ति नियत तिथि, समय एवं स्थान पर नीलामी में भाग लेने हेतु उपस्थित हों। नीलामी से संबंधित विस्तृत सूचना दिनांक 12 मार्च 2022 तक जनपद न्यायालय के नजारत अनुभाग से प्राप्त कर सकते हैं अथवा न्यायालय के वेबसाईट district.ecourts.govt.in/azamgarh पर देख सकते हैं।
-----जि0सू0का0-आजमगढ़-28.02.2022-------




























































Leave a comment