Latest News / ताज़ातरीन खबरें

श्री अग्रसेन कन्या इण्टर कॉलेज आजमगढ़ में जिला विज्ञान क्लब के समन्वयन में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस-2022 का आयोजन

आजमगढ़ 28 फरवरी-- श्री अग्रसेन कन्या इण्टर कॉलेज आजमगढ़ में जिला विज्ञान क्लब के समन्वयन में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस-2022 का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को वैज्ञानिक चिंतन, सोच व तर्क के द्वारा आडम्बरों को दूर करने के उपाय के विषय में बताया गया। 
विज्ञान क्लब के समन्वयक इं0 कुलभूषण सिंह ने छात्राओं को चंद्रशेखर वेंकट रमन के द्वारा खोजे गए रमन प्रभाव पर प्रकाश डाला तथा रमन के आदर्शों पर चलने का आह्वाहन किया।
राजकीय इंजीनियरिंग कालेज के असि0 प्रोफेसर चैतन्य निधि ने चमत्कारों के वैज्ञानिक व्याख्या द्वारा समाज में व्याप्त अंध विश्वास व कुरूतियों पर प्रकाश डाला।
राजकीय इंजीनियरिंग कालेज के प्रोफेसर तौसिफ अहमद ने बताया कि रमन प्रभाव व नैनोटेक्नोलॉजी के प्रयोग से किसी भी रक्त सम्बंधित विकार जैसे लिपिड प्रोफाइल, केएफटी, एलएफटी हार्मोन्स का पता बिना रक्त संग्रह के ही लगा पाना सम्भव होगा।
इसी के साथ ही राजकीय इंजीनियरिंग कालेज के असि0 प्रोफेसर सौरभ कुमार सिंह एवं अंश कुमार त्रिपाठी ने भी अपने विचार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ0 वीके शर्मा ने किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्या श्रीमती माला द्विवेदी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

-----जि0सू0का0-आजमगढ़-28.02.2022-------


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh