बिना मानक के हॉस्पिटलों पर गिरेगी प्रशासन की गाज,आखिर इस मौत का कौन है जिम्मेदार
गाजियाबाद के लोनी में लगातार झोलाछाप डॉक्टरों का अंबार लग चुका है जगह-जगह छोटे-छोटे खोले गए हॉस्पिटल से लोनी भर चुका है लोनी का यह इलाका अब झोलाछाप हॉस्पिटल से भी नवाजा जा सकता है
कई बार खबर लिखने के बाद भी अधिकारियों की आँख नही खुल रही है आज लोनी के शोभा हॉस्पिटल के अंदर डिलीवरी के दौरान महिला की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है
बीते कुछ दिनों पहले भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बिना रजिस्ट्रेशन के खुले अस्पताल को भी नोटिस दिया था जिसके बाद कुछ ऐसे अस्पताल भी हैं जो कई मानकों को पुरा नही कर रहे है
कुछ हॉस्पिटल ऐसे भी है जो अपने आप को एमडी बता कर लोगो को गुमराह करने का कार्य कर मरीजो का ऑपरेशन तक कर देते है
आज एक महिला ने भी अपनी जान गवा दी
ऐसे लोनी में कई हॉस्पिटल है जो 50 गज से 100 गज के मकान में हॉस्पिटल बना कर इलाज़ देने का कार्य करते है
गाजियाबाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि जल्द ही चिन्हित कर ऐसे हॉस्पिटलों पर सील लगाने का कार्य किया जाएगा और गरीब जनता को ठगने वाले हॉस्पिटल के खिलाफ उच्च स्तर पर कार्रवाई की जाएगी जिससे भविष्य में यह और कोई ना कर सके।




























































Leave a comment