Latest News / ताज़ातरीन खबरें

शॉर्ट सर्किट से आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर हुआ खाक


आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र के हैदराबाद गांव में तार में हुए शॉर्ट सर्किट से आग लगने से एक गरीब परिवार का आशियाना जलकर खाक हो गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र के हैदराबाद गांव निवासी रियाज अहमद पुत्र अबुलैस ने बताया कि हमारे मकान के ऊपर से विद्युत तार गुजरा हुआ है तार में हुए शॉर्ट सर्किट से मेरे आशियाना में आग लग गया जिससे दो चौकी लगभग 1500 रूपए नगद गृहस्ती का सारा सामान जलकर खाक हो गया । अगलगी की घटना में आस पास के लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया परंतु तेज लपटों के कारण आग पर काबू पाया नहीं जा सका और उसका आशियाना जलकर खाक हो गया ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh