उड़नदस्ता टीम ने चलाया सघन चेकिंग अभियान जिससे चार पहिया वाहनों के...
आजमगढ़ जौनपुर की सीमा से सटे शाहगंज के इर्दगिर्द कई बाज़ारो में उड़नदस्ता टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। चार पहिया वाहनों में चेकिंग कर आचार संहिता के पालन की हिदायत दी। टीम की सक्रियता से चार पहिया वाहन के चालकों की बेचैनी बढ़ी रही। विधानसभा चुनाव में आचार संहिता का शत-प्रतिशत पालन हो इसलिए टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। लग्जरी वाहनों को रोककर डिग्गी व सीट कबर आदि की जांच की गई। इस दौरान टीम में शामिल अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आचार संहिता का उलंघन करते जो भी पकड़े जाएंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होना तय है उड़नदस्ता में शामिल अधिकारियों मे जुल्फिकार प्रथम बलराम राम और कांस्टेबल अभिनंदन फूलचंद दिनेश कुमार यादव कांस्टेबल कैमरामैन रिंकू आदि मौजूद थे।।




























































Leave a comment