एक तरफ जहां विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी तरह से लोगों को अपने .....
बिलरियागंज। एक तरफ जहां विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी तरह से लोगों को अपने पक्ष में लाने की पूरी कोशिश कर रही है। वही गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की बिहार के बक्सर जिला की महिला जिलाध्यक्ष शीला त्रिवेदी ने क्षेत्र के दर्जनों गांव में लोगों से जन संपर्क करके भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट डालने की अपील की ।उनके साथ महिलाएं भी काफी संख्या में चल रही थी। उन्होंने क्षेत्र के भैसहा , नगवांमैदो,कोठिहार किशुनदेव, चरन्ई , मन्द्रेपुर बालमपट्टी सहित दर्जनों गांव में भ्रमण करते हुए लोगों को भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के बारे में विस्तार से बताया ।उन्होंने कहा कि आज के समय भ्रष्टाचार और गुंडाराज पूरी तरह से समाप्त है। महिलाएं पूरी तरह सुरक्षित है।आज हम रात को भी घर से निकलते हैं तो सुरक्षित रहते हैं। यह बुलडोजर वाली सरकार की ही देन है ।आने वाले समय में हमारी सरकार बनेगी तो लोगों को बिजली पूरी तरह से मुक्त कर दिया जाएगा । और सरकार की अनेक उपलब्धियों के बारे में भी लोगों को विस्तार से बताया। इस मौके पर भीमबर मंडल के महामंत्री दीपक मिश्र, मंत्री नमित पांडे , प्रधान शंकर जयसवाल, संजीव मिश्रा, दिलीप जायसवाल, संदीप जायसवाल, अभय मिश्र, अच्छेलाल सोनकर, रागिनी तिवारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।




























































Leave a comment