Latest News / ताज़ातरीन खबरें

डाक मत को लेकर जिला जिलाधिकारी ने दिया निर्देश / आदेश

आजमगढ़ 27 फरवरी-- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत त्रिपाठी ने बताया है कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत डाक द्वारा प्राप्त डाक मतपत्रों की डिलीवरी डाक विभाग द्वारा विधान सभावार नामित डाक घर द्वारा प्रतिदिन सम्बन्धित रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में अपरान्ह 03ः00 बजे की जायेगी। मतगणना का दिन इसका अपवाद होगा, जब डिलीवरी का समय पूर्वान्ह 08ः00 बजे से पहले या उस विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतगणना केन्द्र पर मतगणना शुरू होने के लिए नियत ऐसा कोई अन्य समय होगा। 
उन्होने बताया कि डाक द्वारा प्राप्त डाक मतपत्रों को कलेक्ट्रेट आजमगढ़ के प्रथम तल पर स्थित कक्ष संख्या-19 में डिलीवर करने एवं डाक मतपत्रों को प्राप्त कर कोषागार के डबल लॉक में जमा करने हेतु मिथिलेश कुमार तिवारी, उपायुक्त स्वतः रोजगार/ नोडल अधिकारी पोस्टल बैलेट का नामित किया गया था, जिसे रिटर्निंग ऑफिसर हैण्डबुक-2019 में दिये गये निर्देश के क्रम में निरस्त करते हुए विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 में सेवायोजित मतदाताओं एवं अन्य मतदाताओं द्वारा डाक के माध्यम से प्रेषित डाक मतपत्रों को विधान सभावार प्राप्त करने एवं सम्बन्धित विधान सभा के लिए बनाये गये स्ट्रांग रूम (तहसील स्तर/विकास खण्ड स्तर/जनपद कोषागार के डबल लॉक में) जमा किये जाने एवं मतगणना दिनांक 10 मार्च 2022 को प्रातः 05.00 बजे स्ट्रांग रूम से निकालकर निर्धारित मतगणना केन्द्र पर पंहुचाये जाने हेतु विधान सभावार नियुक्त एआरओ पोस्टल बैलेट को नामित किया जाता है। प्रतिदिन डाक के माध्यम से प्राप्त डाक मतपत्रों की गिनती कर अलग-अलग बड़े पैकेट में (सेवायोजित मतदाताओं के लिए अलग पैकेट तथा अन्य मतदाताओं के लिए अलग पैकेट) में रखकर सील किया जायेगा, तत्पश्चात स्ट्रांग रूम में जमा किया जायेगा। बडे़ पैकेट के ऊपर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की संख्या व नाम, प्राप्ति स्थल का विवरण, प्राप्ति का दिनांक, कुल डाक मतपत्रों की संख्या स्पष्ट अक्षरों में लिखी जायेगी। 

-----जि0सू0का0-आजमगढ़-27.02.2022-------


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh