Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ईजा की बैठक, गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी दिया जाए बीमा,संगठन हर वर्ग के पत्रकारों के साथ

मुहम्मदपुर, आजमगढ़। आइडियल जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन तहसील इकाई निजामाबाद  व तहसील इकाई मेहनगर की संयुक्त बैठक गंभीरपुर बाजार में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विवेकानंद पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय संयुक्त प्रभारी अजय मिश्रा रहे व कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार एवं मंडल अध्यक्ष श्याम जी उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय संयुक्त प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि पत्रकारों की मान सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जायेगा पत्रकारों की समस्याओं का निराकरण उच्च स्तर पर कराने का प्रयास करेंगे साथ ही ग्रामीण अंचल क्षेत्र के पत्रकारों के लिए ₹10000 प्रति माह मानदेय सरकार से मांग करने की बात कही साथ ही गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए 1000000 रुपए बीमा दिलवाने की केंद्र व राज्य सरकार से मांग की। उन्होंने सभी पत्रकारों को निष्पक्ष पत्रकारिता पर ध्यान देने को कहा तथा पीत पत्रकारिता से बचने की सलाह दी। अंत में जिलाध्यक्ष विवेकानंद पांडे ने आए हुए सभी पत्रकारों का  स्वागत करते हुए कहाँ की मैं अपने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों से निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आइडियल एसोसिएशन इकाई आजमगढ़ को मजबूती प्रदान करने हेतु सभी संभव उपाय करूंगा सभी पत्रकारों के लिए मैं 24 घंटे उपलब्ध रहूंगा। अंत में नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष निजामाबाद राहुल पाण्डेय ने आए हुए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार प्रकट किया।

 

समाजवादी पार्टी में श्याम बहादुर यादव का दिन खराब हो सकता है पर समाजवादी के प्रति श्याम बहादुर यादव का रक्त नही खबर हो सकता है https://t.co/YE1fRgZ51I

 

इस मौके पर  राजेंद्र प्रसाद यादव,दीपक सिंह, रामायण सिंह, विशाल सिंह,वीरेंद्र पांडे, सरफराज पठान,अबू जैद खान,राजेश सिंह, आफताब आलम, मोहम्मद राजिक, महेश कुमार,दीपक कुमार समेत अनेक लोग उपस्थित हैं


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh