Latest News / ताज़ातरीन खबरें

घाघरा पुल से युवती ने लगाई छलांग


 मऊ  दोहरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को घाघरा पुल से 22 वर्षीय युवती ने छलांग लगा दी।हालांकि युवती ने जिस स्थान से छलांग लगाई वहा पर पानी नही था,वह रेत पर जाकर गिरी जिससे वह बच गई।राहगीरों ने युवती के कूदने के बाद उसे उठा कर अस्पताल पहुचाया।मिली जानकारी के अनुसार रीमा कुमारी उम्र 22 वर्ष निवासी खजनी गोरखपुर शनिवार को परिजनों से क्षुब्द होकर आत्महत्या करने के नियत से दोहरीघाट घाघरा पुल पहुची हुई थी।मौके पर उपस्थित लोगो ने बताया कि लड़की काफी देर तक पुल पर इधर उधर घूमती रही।कुछ देर बाद देखते ही देखते युवती ने पुल से छलांग लगा दी।पुल से कूदने के बाद युवती रेत पर जाकर गिरी।मौके पर उपस्थित लोगो ने उसे उठा कर अस्पताल पहुचाया।वही लड़की द्वारा बताए गए फोन नम्बर पर सूचना दी गई।जिसके बाद मौके पर पहुचे लड़की के मामा ने उसे लेकर घर चले गए।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh