Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जगह-जगह कार्यक्रम के माध्यम से मतदाताओं को किया गया जागरूक


जौनपुर। विधानसभा चुनाव हेतु मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच व एडीआर के द्वारा सदर विधानसभा क्षेत्र के अशोक इंटर कॉलेज हरखपुर ,श्री गणेश चिल्ड्रन हाई स्कूल  शहदाउदपुर उर्फ ककोरगहना ,मां शीतला चौकिया चौराहा,  
रोडवेज़ तिराहा , डीडीएस कोचिंग सेंटर पर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया!               
        जन चेतना कला मंच के निदेशक शैलेंद्र भारती  उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें एक अच्छी सरकार चुनने के लिए पाँच साल बाद मौका मिलता है इसलिए मतदाताओं को सोच समझकर मतदान करना चाहिए मताधिकार हमारी सबसे बड़ी ताकत है हमें मजबूत राष्ट्र व मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान जरूर करना चाहिए प्रत्येक व्यक्ति को अपना मत देने का अधिकार है।अपनी स्वेच्छा से किसी भी प्रत्याशी को अपना मत दे सकता है।किसी भी व्यक्ति का मत देने से रोका नहीं जा सकता है यदि कोई लालच देकर, डरा- धमकाकर वोट लेता है तो आप इसकी शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी व राज्य निर्वाचन आयोग को दे सकते हैं।
        जन चेतना कला मंच के सदस्य शंभूलाल व सुरेश कुमार ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी को मतदान अवश्य करना चाहिए मतदान से ही हमारे देश और राष्ट्र का भविष्य का निर्माण होता है ! यदि कोई प्रत्याशी अच्छा न लगे तो नोटा का बटन दबाएं
   नुक्कड़ नाटक टीम के सदस्यों ने अपने नाटक व संगीत के माध्यम से के माध्यम से सभी से मतदान करने की अपील की तथा कोई भी प्रत्याशी अच्छा न लगने पर नोटा का बटन दबाएं 
      एडीआर व इलेक्शन वॉच  के प्रतिनिधि रमेश यादव ने कहा कि हम सभी को अपना प्रतिनिधि ऐसा चुनना चाहिए जो मिलनसार हो किसी के प्रति भेदभाव न रखता हो जात-पात ऊंच-नीच सभी को बराबर देखता हो!
     डीडीएस के निदेशक दुर्गा प्रसाद सिंह ने कहा कि हम सभी को ऐसे प्रत्याशी को कभी वोट नहीं देना चाहिए जो हमें लालच देकर रिश्वत देकर झूठ बोलकर ,डरा धमका कर अपने पक्ष में वोट लेने के लिए कोशिश करें हमें स्वच्छ छवि योग्य प्रत्याशी का चुनाव करना चाहिए जिससे हमारा लोकतंत्र मजबूत हो।इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिवानी,  अंजलि,  पल्लवी ,नितेश, अनुराग ,प्रिंस अंकित ,अजय रिंकी आदि लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम संचालन आयोजक रमेश यादव ने किया तथा सभी के प्रति आभार जताया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh