Latest News / ताज़ातरीन खबरें

चुनावी रंजिश को लेकर दबंगों ने कर दी पिटाई पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर न्याय की लगाई है गुहार


सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी गांव में चुनावी रंजिश को लेकर दबंगों ने दो युवकों की जमकर पिटाई कर दी, पीड़ित द्वारा थाने में तहरीर देकर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

जानकारी के अनुसार मल्हनी गांव के निवासी अरशद 26 वर्ष व सहतु 80 वर्ष अपने किसी निजी काम से मलहनी बाजार जा रहे थे इसी बीच गांव के बीच रास्ते पर ही दबंगों ने दोनों को रुकवा लिया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए भद्दी भद्दी गालियां देने लगे जब इसका विरोध अरशद ने किया तो दबंगों ने डंडे ईट पत्थर पीट कर लहूलुहान कर दिया। 

पीड़ित ने सरायख्वाजा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है थाना प्रभारी देवानंद ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh