मतदान के लिए किया जागरूक ,हाथों में मेहंदी.....
आजमगढ़ 26 फरवरी-- जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 में जनपद में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी के अनुरोध पर जनपद के समस्त निजी, माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों के छात्राओं एवं अध्यापकों तथा स्वयं सहायता समूह की दीदीयों द्वारा गांव-गांव जाकर महिला मतदाताओं एवं आमजन को मतदान एवं मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में मतदाता जागरूकता हेतु आज सन साइन स्कूल अबाड़ी हरैया सठियांव द्वारा वि0स0 गोपालपुर के अन्तर्गत जू0हा0स्कूल सिकन्दरपुर आइमा गोपालपुर बूथ पर चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत 65 महिलाओं को मेंहदी लगाकर मतदान हेतु जागरूक किया गया तथा मतदान हेतु 78 निमंत्रण पत्र बांटे गये। ई-शान पब्लिक स्कूल रोहुआ मुस्तफाबाद द्वारा वि0स0 लालगंज के अन्तर्गत प्रा0वि0 तम्मरपुर बूथ पर चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत 58 महिलाओं को मेंहदी लगाकर मतदान हेतु जागरूक किया गया तथा मतदान हेतु 137 निमंत्रण पत्र बांटे गये। फातिमा हिंद बालिका इंटर कालेज माहुल द्वारा वि0स0 फूलपुर पवई के अन्तर्गत प्रा0वि0 जाफरपुर कथकान बूथ पर चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत 52 महिलाओं को मेंहदी लगाकर मतदान हेतु जागरूक किया गया तथा मतदान हेतु 113 निमंत्रण पत्र बांटे गये। सर्वोदय पब्लिक इंटर कालेज हरबंशपुर द्वारा वि0स0 सदर के अन्तर्गत प्रा0वि0 डुगडुगवा बूथ पर चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत 72 महिलाओं को मेंहदी लगाकर मतदान हेतु जागरूक किया गया तथा मतदान हेतु 142 निमंत्रण पत्र बांटे गये। कृष्णा पब्लिक स्कूल बरदह द्वारा प्रा0वि0 हरईरामपुर बूथ पर चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत 40 महिलाओं को मेंहदी लगाकर मतदान हेतु जागरूक किया गया तथा मतदान हेतु 65 निमंत्रण पत्र बांटे गये। आरएस कान्वेन्ट स्कूल अतरौलिया द्वारा वि0स0 अतरौलिया के अन्तर्गत बूथ सं0 249 परमेश्वरपुर नरियांव पर चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत 100 महिलाओं को मेंहदी लगाकर मतदान हेतु जागरूक किया गया तथा मतदान हेतु 200 निमंत्रण पत्र बांटे गये। एमपी मेमोरियल चिल्ड्रेन स्कूल अतरौलिया द्वारा वि0स0 अतरौलिया के अन्तर्गत चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत 75 महिलाओं को मेंहदी लगाकर मतदान हेतु जागरूक किया गया तथा मतदान हेतु 115 निमंत्रण पत्र बांटे गये। रफी मेमोरियल इंग्लिश स्कूल माहुल द्वारा वि0स0 फूलपुर पवई के अन्तर्गत प्रा0पा0 मझौरा बूथ पर चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत 30 महिलाओं को मेंहदी लगाकर मतदान हेतु जागरूक किया गया तथा मतदान हेतु 45 निमंत्रण पत्र बांटे गये।
अरविन्द पब्लिक स्कूल दीदारगंज द्वारा वि0स0 दीदारगंज के अन्तर्गत चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके तहत 80 महिलाओं को मेंहदी लगाकर मतदान हेतु जागरूक किया गया तथा मतदान हेतु 90 निमंत्रण पत्र बांटे गये। ज्योति निकेतन स्कूल के छात्राओं और शिक्षकों ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आजमगढ़ की जनता से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की गयी। आरजेएस पब्लिक स्कूल रासेपुर द्वारा वि0स0 मेंहनगर के अन्तर्गत बीरभानपुर में चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत 30 महिलाओं को मेंहदी लगाकर मतदान हेतु जागरूक किया गया तथा मतदान हेतु 300 निमंत्रण पत्र बांटे गये। सनबीम स्कूल सहीदवाड़ा आजमगढ़ द्वारा पू0मा0वि0 सेमरा में चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत 35 महिलाओं को मेंहदी लगाकर मतदान हेतु जागरूक किया गया तथा मतदान हेतु 60 निमंत्रण पत्र बांटे गये। शिब्ली नेशनल इंटर कालेज छात्रों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदान करने हेतु अधिक संख्या में निमंत्रण पत्र बांटे गये।
इसी के साथ ही जनपद के अन्य विद्यालयों के छात्रों एवं अध्यापकों द्वारा संबंधित विधान सभाओं के अन्तर्गत चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके तहत महिलाओं के हाथों में मेंहदी लगाकर मतदान हेतु जागरूक किया गया तथा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत लोगों को मतदान करने हेतु निमंत्रण पत्र बांटे गये।
-----जि0सू0का0-आजमगढ़-26.02.2022-------




























































Leave a comment