अनियंत्रित कार पलटी ,दो बाइक को भी किया चौपट
मऊ कोपागंज स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा तड़ियांव में शनिवार की दोपहर तड़ियांव विद्युत् सबस्टेशन के पास मऊ तेज गति से घोसी जा रही कार अनियंत्रित होकर पलट गयी। कार के पलटने से किनारे खड़े दो बाइक भी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुँच कार में सवार मामूली रूप से घायल 7 लोगो को बाहर निकलते हुए पुलिस को सुचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार और क्षतिग्रस्त मोटरसायकिलों को लेकर थाने आई।
जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर एक कार में 7 लोग बैठकर तेजगति के साथ घोसी की तरफ जा रहे थे अभी वे कोपागंज थाना क्षेत्र के तड़ियांव स्थित विद्युत् सबस्टेशन के पास लारपुर मोड़ पर पहुंचे थे की आगे जा रही ट्रैक्टर टाली के अचानक लारपुर मोड़ पर मोड़ देने से पीछे तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर किनारे खड़े दो मोटरसायकिल को टक्कर मारते हुए गड्डे में पलट गयी.कार के टक्कर से दोनों मोटरसायकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुँच कार में सवार मामूली रूप से घायल 7 लोगो को बाहर निकलते हुए पुलिस को सुचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार और क्षतिग्रस्त मोटरसायकिलों को लेकर थाने आई।,




























































Leave a comment