Latest News / ताज़ातरीन खबरें

शिकायत एवं सुझाव के लिए कंट्रोल रूम में करें संपर्क

मऊ, विधानसभा चुनाव निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट परिसर में शिकायत एवं सुझाव के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि यहां पर स्थित निशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1950 के अलावा तीन अन्य नंबर 0547-2221773, 0547-2221772, एवं 0547-2228005 पर भी आमजन/प्रत्याशी शिकायत कर सकते हैं  इसके अलावा जिलाधिकारी ने बताया कि आप सी-विजिल एप से भी ऑनलाइन शिकायत दे सकते हैं। जिसका तत्काल निस्तारण करा दिया जाएगा। इस कार्य के संपादन हेतु 10 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो 24 घंटे उपस्थित रहकर शिकायते लेकर उसका निस्तारण कराएंगे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh