Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आर एस राज महाविद्यालय लाजीपार सिकरारा जौनपुर के बच्चों ने सीखा योगा के गुण...

जौनपुर : आर एस राज महाविद्यालय लाजीपार सिकरारा जौनपुर में एक दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजित किया गया कालेज के प्रबन्धक श्री राजकुमार मौर्य जी ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते हुए दीप प्रज्वलित कर योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें योग प्रशिक्षक राज यादव जिला महाविद्यालय प्रभारी युवा भारत पतंजलि जौनपुर ने छात्र एवम छात्राओं को योगिंग जॉगिंग,सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोनासन, वज्रासन, मंडूकासन, शशकासन,भस्त्रिका प्राणायाम, कपाल भांति, वाह्य प्राणायाम एवम अनुलोम विलोम का प्राणायाम का क्रियात्मक अभ्यास कराते हुए उनसे होने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी।
तथा बताया कि योग को अपने दैनिक जीवन मे शामिल कर खुद के साथ-साथ हम समूचे समाज को भी स्वस्थ और खुशहाल रख सकते है।
इस मौके पर  विभागाध्यक्ष राजकुमार मौर्य, डॉ. रक्षा मौर्य प्राचार्य माँ सुरजा इण्टर कालेज राजमणि मौर्य, सुकन्या मौर्या, सूरज कुमार मौर्य, राजेश कुमार यादव,अजय कुमार विश्वकर्मा, प्रशांत कुमार सिंह,सनत कुमार मिश्रा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh