Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जनपद आज़मगढ़ के थाना कोतवाली मे 03 नफर वांछित चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटर साइकिल

आजमगढ़ : जनपद आज़मगढ़ के थाना कोतवाली मे 03 नफर वांछित चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटर साइकिल बरामद
दिनांक 23.2.2022 को वादी विजय कुमार यादव पुत्र श्री राम अवध यादव निवासी बागेश्वर नगर थाना कोतवाली आजमगढ़ द्वारा अपने मोटर साइकिल नं0 UP50U9516 स्पलेन्डर प्लस के चोरी होने के सम्बन्ध में सीसीटीवी फूटेज व दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 70/22 धारा 34/379 भादवि बनाम 1. अजय सिहं पुत्र शिवशंकर सिहं निवासी बागेश्वरनगर थाना कोतवाली आजगमढ़ 2. राहुल मद्धेशिया पुत्र राधे मद्धेशिया निवास बागेश्वरनगर थाना कोतवाली आजमगढ़ 3. वासु अग्रहरि पुत्र नवीन कुमार निवासी म0नं0 499 मेजरगंज थाना कोतवाली नगर सुल्तानपुर 4. रोहित यादव पुत्र भगवती प्रसाद निवासी कबरी थाना कोतवाली नगर जिला सुल्तानपुर 5. बजरंग सिहं पुत्र स्व0 हेमनरायन निवासी रोडवेज बागेश्वरनगर थाना कोतावली आजमगढ़ थाना स्थानीय पर पंजीकृत किया गया है।  
       दिनांक 24.2.2022 को उ0नि0 श्रीप्रकाश शुक्ला, उ0नि0 मधुसुदन चौरसिया मय हमराह हे0कां0 श्रीप्रकाश यादव, कां0 नीरज द्विवेदी, हे0कां0 सुदर्शन यादव व हे0कां0 धर्मेन्द्र यादव के द्वारा मु0अ0सं0 70/22 धारा 34/379 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त 1. वासु अग्रहरि पत्र नवीन कुमार निवासी म0न0 499 मेजरगंज थाना कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर .2. रोहित यादव पुत्र भगवती प्रसाद निवासी कबरी थाना कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर 3. बजरंग सिंह पुत्र स्व0 हेमनरायन निवासी रोडवेज थाना कोतवाली आजमगढ़ को पंचदेव चौराहे से एक कार UP32HL7779 में से पकड़ा गया। 
       उक्त चोरी की मोटर साइकिल के बारे में तीनों व्यक्तियों से कड़ाई से पूछने व सीसीटीवी फूटेज की बात कहने पर माफी मांगते हुए बताये कि दिनांक 23.2.22 को समय 8.30 बजे रात्रि में बागेश्वरनगर से अजय सिंह पुत्र शिवशंकर सिंह व राहुल मद्धेशिया पुत्र राधे मद्धेशिया निवासीगण बागेश्रनगर (कोल बाजबहादुर) थाना कोतवाली आजमगढ़ के साथ मिलकर चोरी किये थे। जिसे हमलोग चलकर बरामद करा सकते हैं।  तीनों की निशानदेही पर मोहल्ला पुराना बस अड्डा से मोटर साइकिल नं0 यूपी50यू9516 इ0न0 HA10EAAHDA1574 व चे0न0 MBLHA10EJAH055475 स्पलेन्डर प्लस को बरामद किया गया।
          बरामद मो0सा0 पर बैठे दोनों व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गये। जिनकी पहचान अजय सिंह व राहुल मद्धेशिया के रूप में तीनों ने किया।  
          बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढोत्तरी करते हुए उक्त तीनों अभियुक्तों को उनके जुर्म धारा 379/411/34 भादवि का बोध करते हुए समय करीब 20.05 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया तथा कार जिसका रजि0न0 यूपी 32एचएल 7779 का कागजात मांगने पर दिखाने से कासिर रहे जिसे धारा 207 एमबी एक्ट में सीज किया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh