Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कुत्ते को बचाने के चक्कर में पलटा ट्रैक्टर एक की मौत तीन घायल


खुटहन जौनपुर 25 फरवरी : खुटहन थाना क्षेत्र के नगवां गांव के नहर पुलिया के पास मुख्य मार्ग पर अचानक आये कुत्ते को बचाने में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो जाने से नहर के बगल गहरे गड्ढे में पलट गया । जिसमें चालक सहित तीन और लोग दब गए  l बता दें कि दरना गांव निवासी अमर देव यादव का 16 वर्षीय पुत्र शुभम यादव नहर पर अपने खेत की सिंचाई के लिए लेगा इंजन ट्रैक्टर के फार पर रखकर खुद ही ट्रैक्टर चलाते हुए घर जा रहे थे साथ में उनका सगा भाई उम्र 12 वर्ष शिवम व पड़ोस के साहिल पुत्र सूर्य देव उम्र लगभग 12 वर्ष व अंश पुत्र मुन्ना बैठे थे जैसे ही यह लोग चढ़ाई पर पहुंचे वैसे ही सामने से दौड़ता हुआ कुत्ता आया जिसे बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर लगभग 15 फीट गहरे गड्ढे में पलट गया जिसमें चारों लोग दब गए ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों की मदद से बांस बल्ली के सहारे सभी घायलों को बाहर निकाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने शुभम यादव को मृत घोषित कर दिया वही गंभीर रूप से घायल बाकी तीनों लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया.


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh