Latest News / ताज़ातरीन खबरें

यूपी बोर्ड परीक्षा में कार्यरत होने वाले परीक्षकों को अपना विवरण अति शीघ्र ऑनलाइन कराए उपलब्ध

आजमगढ़ 24 फरवरी-- जिला विद्यालय निरीक्षक ने समस्त राजकीय/ अशासकीय सहायता प्राप्त/स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य को निर्देशित किया गया था कि वर्ष 2022 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षाओं में परीक्षा केन्द्रों पर नियुक्त किये जानें वाले कक्ष निरीक्षकों तथा मूल्यांकन केन्द्रों पर नियुक्त होने वाले परीक्षकों एवं अन्य कार्मिकों की नियुक्ति प्रक्रिया आनलाईन करते हुए उनके पारिश्रमिक भुगतान आदि की प्रक्रिया भी आनलाईन कराये जानें एवं ड्यूटी हेतु प्रतिहस्ताक्षरित आनलाईन यूनिक आईडेन्टिटी/ड्यूटी कार्ड निर्गत करने हेतु जनपद के समस्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत समस्त शिक्षकों के शैक्षिक विवरणों एवं बैंक डिटेल्स को परिषद की वेबसाईट upmsp.edu.in पर अपलोड कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। किन्तु अद्यतन मात्र 329 विद्यालय द्वारा ही अपलोड किया गया है। 
उन्होने समस्त प्रधानाचार्य को अन्तिम बार सचेत करते हुए सूचित किया है कि दिनांक 25 फरवरी 2022 तक अनिवार्य रूप प्राथमिकता के आधार पर शिक्षकों से सम्बन्धित डाटा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा की स्थिति में प्रधानाचार्य जिम्मेदार होगें। 

-----जि0सू0का0-आजमगढ़-24.02.2022-------


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh