ईवीएम मशीन के रख रखाव व डिस्पैच स्थल का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
आजमगढ़ 24 फरवरी-- जिलाधिकारी श्री अमृत त्रिपाठी ने आज विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत निर्वाचन ड्यूटी मे लगाये गये कर्मचारियों द्वारा ईवीएम मशीन प्राप्ति स्थल/डिस्पैच स्थल कृषि महाविद्यालय कोटवां एवं श्री दुर्गा जी पीजी कालेज चण्डेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आधी अधूरी तैयारियों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए एक्सीयन पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिया कि 28 फरवरी 2022 तक प्रत्येक दशा में सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया जाए। आगामी निरीक्षण के दौरान यदि तैयारियों में कोई कमी पायी जायेगी तो संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि कोई भी वाहन रोड पर खड़ा नही होगा। पार्किंग के लिए स्थान चिन्हित कर वाहनों को खड़ा कराया जाए। उन्होने कहा कि विधान सभावार साइनेज में ऐरो से दर्शा कर वाहनों की पार्किंग करायी जाय। जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को निर्देश दिया कि तत्काल सफाई कर्मियों को लगाकर साफ-सफाई करायी जाए।
जिलाधिकारी ने श्री दुर्गा जी पीजी कालेज का निरीक्षण करते हुए कहा कि माइक्रो आब्जर्वर एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के लिए जगह को चिन्हित कर टेन्टेज लगाया जाए एवं पर्याप्त जगह पर दरी बिछाई जाय। उन्होने कहा कि भीड़ न हो, इसके लिए डिकोडिंग टेबल की व्यवस्था की जाए, सबसे पहले आने वालों की डिकाडिंग कराएं। उन्होंने निर्देश दिया कि बैरिकेडिंग एवं आवश्यकतानुसार कर्मियों के रुकने की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कर्मियों के वाहनों के आने-जाने के लिए रूट चार्ट तैयार कर लें।
-----जि0सू0का0-आजमगढ़-24.02.2022-------




























































Leave a comment