Latest News / ताज़ातरीन खबरें

क्रिकेट मैच खेल कर मतदाताओं को किया गया जागरूक


राजस्व विभाग द्वारा क्रिकेट मैच का कराया गया आयोजन जिसमें कई टीमों ने किया प्रतिभाग

करंजाकला जौनपुर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजस्व विभाग द्वारा सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के खातीरपुर भैंसा में क्रिकेट का आयोजन कराया गया जिसमें कई टीमों ने प्रतिभाग किया, इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन कर रहे हल्का लेखपाल अजय कनौजिया ने लोगों को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया, क्रिकेट मैच में विजेता टीम खतीरपुर भैंसा को लेखपाल मनोज विश्वकर्मा ने अपने हाथों पुरस्कार देकर सम्मानित किया और लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी लोग मतदान अवश्य करें क्योंकि चुनाव आयोग हम सबको यही एक मौका देता है जिस पर हम अपने मनपसंद और अपने भविष्य को संवारने वाले प्रत्याशी को स्वयं चुन सकते हैं इसलिए सभी लोग खुलकर मतदान करें अगर सूची में दिए गए प्रत्याशियों आपके मन का ना हो तो आप नोटा बटन जाकर दबाए लेकिन मतदान करने अवश्य जाएं इस अवसर पर लेखपाल दीपक कुमार मिथिलेश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh