Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बारिश और तेज हवा से लार क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई गांवों में बिजली गुल, जलजमाव से बढ़ी कठिनाई

देवरिया। लार क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पिछले दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बूंदाबांदी और तेज हवा ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। 
 कई गांवों में बारिश के कारण सड़कें और गलियां पानी से भर गई हैं। जगह-जगह जलजमाव होने से ग्रामीणों को पैदल आने-जाने के साथ ही दोपहिया और चारपहिया वाहनों से आवागमन में भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
तेज हवा के कारण शुक्रवार देर शाम से क्षेत्र के कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित है। लंबे समय से बिजली नहीं रहने के कारण घरों में अंधेरा छाया हुआ है। बिजली के अभाव में पानी की मोटर नहीं चल पा रही है, जिससे ग्रामीणों के सामने पेयजल की समस्या भी खड़ी हो गई है। बिजली आधारित छोटे कारोबार और रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हुए हैं।
खेतों में पानी भरने से फसल पर संकट
लगातार बारिश के कारण खेतों में निचले इलाकों के घरों तक पहुंच गया है। कई घरों में पानी घुसने से अनाज, कपड़े और घरेलू सामान भीग गए हैं। जलजमाव के कारण लोगों को घर से बाहर निकलने में भी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने जल निकासी की व्यवस्था कराने और प्रभावित इलाकों में प्रशासनिक स्तर से निरीक्षण कराने की मांग की है।
लगातार खराब मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी की ओर से स्कूलों में छुट्टी घोषित किए जाने से विद्यार्थियों को राहत मिली है। वहीं दूसरी ओर मजदूर वर्ग के लोगों के सामने रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई है। बारिश और जलजमाव के कारण कई मजदूर काम पर नहीं जा पा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मौसम खराब रहने से खेती-किसानी के साथ दैनिक मजदूरी पर निर्भर परिवारों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग से प्रभावित गांवों में जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने तथा प्रशासन से जलजमाव वाले स्थानों पर पानी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh