Latest News / ताज़ातरीन खबरें

तेज बारिश और आदि के कारण गिरे जगह-जगह पेड़ और बिजली के पोल बिजली रही बाधित

देवरिया।तेज बारिश आधी में गिरे पोल विद्युत व्यवस्था बाधित रही क्षेत्र में लगातार हो रही तेज बारिश और आंधी के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। विद्युत पोल और तारों पर पेड़ गिरने से कई गांवों की बिजली गुल हो गई है। वहीं बरहज तहसील परिसर में भी पेड़ गिरने से बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात से हो रही बारिश के कारण टेकुआ, महेन, तेलिया कला और बेलडाड़ में विद्युत पोल पर पेड़ टूटकर गिर गए, जिससे विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। तहसील क्षेत्र में सबसे बड़ा हादसा एसडीएम न्यायिक शशिकांत मणि के आवास के पीछे हुआ, जहां लगा विशाल सागौन का पेड़ भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
इसी तरह तहसीलदार दुर्गेश प्रसाद चौरसिया के आवास की तरफ जाने वाली सड़क पर भी विद्युत पोल टूटकर गिर गया। हालांकि कहीं भी जनहानि की सूचना नहीं है।
इस संबंध में सहायक अभियंता दिनेश मौर्य ने बताया कि महेन में 7 और तेलिया कला में 9 विद्युत पोल टूटकर गिर गए हैं, जबकि बेलडाड़ व टेकुआ में कई पोल तिरछे हो गए हैं। जयनगर में भी कई जगह पेड़ गिरे हैं।
उन्होंने बताया कि बारिश के बावजूद विभाग की टीम लाइन दुरुस्त करने में जुटी है। देहात से नगर की सप्लाई चालू करने का प्रयास किया जा रहा है। यदि आंधी-पानी इसी तरह जारी रहा तो बिजली आने में समय लगेगा। उन्होंने लोगों से आपदा में सहयोग की अपील की है।
एसडीम शशिकांत मणि ने बताया कि तहसील में आंधी बरखा के चलते पेड़ गिरे हैं विद्युत पोल भी गिरा है लेकिन किसी प्रकार की छती नहीं हुई है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh