Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मद्धेशिया समाज ने धूमधाम से मनाया गणिनाथ उत्सव

देवरिया।स्थानीय भलुअनी क्षेत्र के बीरपुर चौराहे पर शनिवार को मद्धेशिया कान्दू समाज के कुल गुरू संत सिरोमणि बाबा गणिनाथ जी महाराज का पुजनोत्सव समारोह पूर्वक धूमधाम से मनाई गयी। पुजारी द्वारा  पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर बाबा गणिनाथ का पुजन संपन्न कराया गया। 
मुख्य अतिथि मध्यदेशीय वैश्य महासभा के जिलाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद मद्धेशिया ने संबोधित करते हुए कहाँ कि बाबा गणिनाथ मद्धेशिया समाज के कुलगुरू है। वह राष्ट्रवाद, सामाजिक समरसता, और समता मूलक समाज के संवाहक थे, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता ने कहाँ कि पूरे भारत सहित विदेशो में भी मद्धेशिया समाज के लोग आज बाबा गणिनाथ जी का पुजनोत्सव धूमधाम से मना रहे है। सभा को राष्ट्रीय मंत्री अवधेश गुप्ता, जिला महामंत्री भगवान दास, एडवोकेट लालबहादुर गुप्ता, आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान बृजमोहन मद्धेशिया, भागवत, रविंद्र मद्धेशिया, सुभाष, हरिजी, बबलू मद्धेशिया आदि सहित सैकडो की संख्या में मद्धेशिया समाज की महिलाऐ व पुरूष मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh