करोड़ों रुपए के हीरोइन संग तीन तश्कर गिरफ्तार : मऊ
मऊ। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले के निर्देशन में विधानसभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को थाना दोहरीघाट पुलिस व एसटीएफ लखनऊ टीम को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर समय करीब रात्रि 2.10 बजे कस्बा दोहरीघाट से एक स्कार्पियों वाहन सवार तीन संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक बैग में 1 किग्रा0 110 ग्राम हेरोइन तथा 01 किग्रा. 35 ग्राम चरस बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में उक्त व्यक्तियों का नाम धर्मेन्द्र गौड़ पुत्र स्व. श्रीप्रकाश गौड़ निवासी मोहल्ला चिल्लूपार कलूटशाह शिवाला कस्बा बड़हलगंज थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर, लालबिहारी मोदनवाल उर्फ सिन्टू पुत्र राजू मोदनवाल निवासी मुहल्ला नई हनुमानगढ़ी कस्बा थाना बडहलगंज जनपद गोरखपुर तथा घनश्याम माली पुत्र देवीलाल माली निवासी बोलिया थाना गरोठ जनपद मन्दसौर मध्यप्रदेश बताया गया।
मध्य प्रदेश व बाराबंकी लाते माल
कड़ाई से पूछताछ में उक्त अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग उक्त माल बाराबंकी व मध्य प्रदेश से लाते है तथा गोरखपुर व बड़हलगंज तथा आसपास के क्षेत्रों में इसकी बिक्री करते है, उक्त बरामद स्कार्पियों लाल बिहारी मोदनवाल की है जिसका हम लोग उपयोग तश्करी में करते है। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया तथा बरामद स्कार्पियों वाहन का अर्न्तगत धारा 207 एमवी एक्ट सीज किया गया।
गिरफ्तार कर्ता पुलिस टीम
गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम उनि. संतोष कुमार सिंह, कवीन्द्र साहनी, मृत्युन्जय कुमार सिंह, जावेद आलम सिद्दकी, कमाण्डो रामबली गिरि, एसटीएफ लखनऊ टीम। उनि. मनोज कुमार सिंह थानाध्यक्ष थाना दोहरीघाट पारसनाथ यादव, सरजीत सिंह थाना दोहरीघाट जनपद मऊ, सौरभ सिंह, अमित सिंह, एकता शुक्ला थाना दोहरीघाट टीम।



























































Leave a comment